बहराइच: पुलिस को बड़ी सफलता, 48 घंटे में 2 लाख की लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच*  बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पयागपुर क्षेत्र में इंडेन बैंक के बीसी संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। लूट को अंजाम देने वाले 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

पुलिस अधीक्षक *विश्वजीत श्रीवास्तव* ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व थाना पयागपुर क्षेत्र के भिगुरी पुल के पास इंडेन बैंक के बीसी संचालक *अयोध्या प्रसाद* से कट्टे की नोक पर बड़ी लूट की घटना हुई थी। नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने सेंटर पर जाते समय उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मौके पर आला अधिकारियों समेत दो थानों की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की गई। खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गईं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

*बरामदगी*  

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए *2 लाख 10 हजार 400 रुपये*, एक *तमंचा*, एक *कारतूस*, *पीओएस मशीन* व अन्य प्रपत्र बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें