दुख की घड़ी में प्रशासन बना सहारा, 24 घंटे में मिली ₹5 लाख की आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा, 30 जुलाई 2026। तरबगंज तहसील के ग्राम सनौली मोहम्मदपुर में मगरमच्छ के हमले में हुई भानू की मौत के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को 24 घंटे के भीतर 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश पर राज्य आपदा मोचक निधि के तहत मृतक की पत्नी श्रीमती किरन को सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

माननीय विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय एवं उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में शासन और जिला प्रशासन हरसंभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी कर रिकॉर्ड समय में सहायता राशि उपलब्ध कराई।

इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के आसपास मगरमच्छ या किसी भी जंगली जीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दें तथा जलाशयों के समीप अनावश्यक रूप से जाने से बचें। जिला प्रशासन ने कहा कि आपदा एवं वन्यजीव हमलों से प्रभावित परिवारों को शासन की व्यवस्था के अनुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें