4 दिन बाद भी नहीं लगी बैरिकेडिंग, ओई गांव की रहस्यमयी सुरंग से निकले प्राचीन बर्तन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज,रायबरेली- तहसील क्षेत्र के ओई गांव में मिट्टी धंसने से मिली रहस्यमयी सुरंग मामले में डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने पुरातत्व विभाग को जांच के लिए पत्र जरूर लिखा है, लेकिन मौके पर प्रशासनिक लापरवाही साफ नजर आ रही है। घटना के 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक प्रशासन की ओर से मौके पर कोई बैरिकेडिंग या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। हर दिन 400 से 500 लोगों की भीड़ पहुंच रही है और लोग जान जोखिम में डालकर सुरंग के अंदर कूद रहे हैं। आज सुरंग में उतरे ग्रामीणों के हाथ प्राचीन मिट्टी की सुराही और हैंडल वाली धूपदानी (हंडी) लगी है। बैरिकेडिंग न होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खेत मालिक और ग्रामीणों ने प्रशासन की इस अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुरक्षा घेरा लगाने और पुरातात्विक खुदाई शुरू कराने की पुरजोर मांग की है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें