
महराजगंज/रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन के अंतर्गत सामाजिक विषय,हिंदी,कंप्यूटर के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रार्थना सभा में छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करना तथा अन्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। प्रधानाचार्य ने साइंस ओलम्पियाड में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं गिफ्ट वाउचर प्रदान कर सम्मानित किया। जिनमें से विभिन्न विषयों में छात्र इस प्रकार रहे – सामाजिक विषय – अंशुमान यादव,कृष्ण चंद्र सिंह,आकिब अहमद,कपिल शुक्ला इन सभी छात्रों की जोनल व अंतरराष्ट्रीय रैंक -6 रही जिन्होंने ब्रांज मेडल के साथ ₹1000 का गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया ,इसी क्रम में क्षितिज पाण्डेय,राज साहू,शिवम,पीयूष शर्मा,पुष्पेंद्र साहू की जोनल व अंतरराष्ट्रीय रैंक -1 रही जिन्होंने गोल्ड मेडल के साथ ₹1000 का गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया इसी कड़ी में सौम्या चौरसिया जिनकी जोनल व इंटरनेशनल रैंक- 2 थी इन्हें सिल्वर मेडल के साथ ₹1000 गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया। इसी श्रंखला में -हिंदी विषय में अभिषेक यादव (जोनल व अंतरराष्ट्रीय रैंक -3 ) ने ब्रांज मेडल के साथ ₹1000 का गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया साथ ही वैष्णवी गुप्ता (जोनल व अंतरराष्ट्रीय रैंक -5) ने सिल्वर मेडल के साथ ₹500 का गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया। इसी कड़ी में – विषय कंप्यूटर में प्राप्ति मौर्या(जोनल रैंक – 1, अंतरराष्ट्रीय रैंक -26) ने गोल्ड मेडल के साथ ₹ 5000 का गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया व महविश नाज़ (जोनल रैंक -2 , अंतरराष्ट्रीय रैंक – 49) ने सिल्वर मेडल के साथ ₹2500 का गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की मेहनत,लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, हमारे विद्यालय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में ऊँची उपलब्धियों को प्राप्त करने में सफल होते जा रहे हैं, और हमारे विद्यालय परिवार के इन बच्चों के जो परिणाम आए हैं उससे सभी को गर्व है और हम इन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं देते हैं, आशा करते हैं कि ऐसे ही हमारे सभी विद्यार्थी नित नये आयामों को प्राप्त करने में सफल होंगे।
इस कार्यक्रम में उप – प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, साइंस ओलम्पियाड को – ऑर्डिनेटर मो० अरशद ,संबंधित विषय अध्यापक प्रेम शंकर गुप्ता , स्वप्निल शुक्ला के साथ सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं व छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।









