फूस की मड़ई में लकड़ी लेने गई मासूम की जहरीले जन्तु के काटने से मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज (रायबरेली)। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे ठाकुर मजरे टीसाखानापुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। फूस की मड़ई से खाना बनाने के लिए लकड़ियां लेने गई नौ वर्षीय बालिका की जहरीले जन्तु के काटने से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जानकी प्रसाद की नौ वर्षीय पुत्री सोचिनी मंगलवार देर शाम घर के पास बनी फूस की मड़ई में रखी लकड़ियां लेने गई थी। इसी दौरान उसके हाथ में किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमांवा लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्ची को जहरीले सांप ने काटा था।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार किए जाने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें