ड्रोन से छापेमारी, 500 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद; 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा। आबकारी आयुक्त एवं प्रमुख सचिव के निर्देशों के क्रम में जनपद के आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव में ड्रोन की सहायता से अचानक छापेमारी अभियान चलाया।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान माझा क्षेत्र से करीब 500 लीटर अवैध कच्ची शराब, चार अवैध शराब भट्टियां तथा लगभग 2000 किलोग्राम लहन (कच्चा माल) बरामद किया गया। टीम ने मौके पर ही अवैध शराब, भट्टियों और कच्चे माल को नष्ट कर दिया।

इस मामले में नवाबगंज थाना में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें