
गोण्डा। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक फरियादी को शासन की मंशा के अनुरूप न्याय दिलाया जाए।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतकर्ताओं को राहत उपलब्ध कराई जाए, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।


