आदमपुर में अंबेडकर प्रतिमा से तोड़फोड़ का प्रयास, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र के आदमपुर गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़ किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आदमपुर गांव निवासी समरजीत ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 जून की रात करीब 10 बजे चार पहिया वाहन से कुछ लोग गांव पहुंचे और वहां स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने लगे। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध करते हुए आरोपियों को खदेड़ दिया, जिसके बाद वे वाहन सहित मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम प्रधान भंवर सिंह के सहयोग से अगले ही दिन प्रतिमा की मरम्मत करा दी।

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि समरजीत की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें