संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। थाना क्षेत्र के सलेथू गांव की 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव रविवार को लगभग 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गुड़िया (16 वर्ष) पुत्री अखिलेश निवासी सलेथू, महराजगंज के रूप में हुई है। परिजन उसे मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। किशोरी की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडे ने बताया कि घटना लगभग शाम 4 बजे की है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रकरण की जांच में जुटे हुए

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें