गोण्डा। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने कृषि, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, गन्ना भुगतान, उर्वरक एवं बीज उपलब्धता सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। सीडीओ ने किसानों की शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय समन्वय के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






