30 जून तक स्कूलों में नहीं होगी छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों को रहना होगा उपस्थित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज/लखनऊ। भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है। परिषद के सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 16 जून 2025 से 30 जून 2025 तक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति स्थगित रहेगी।जारी आदेश में कहा गया है कि परिषद के पूर्व आदेश के क्रम में विद्यार्थियों के पठन-पाठन हेतु विद्यालय आने पर रोक लगाई गई है। हालांकि इस अवधि में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और शैक्षिक, प्रशासनिक तथा अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे।आदेश के अनुसार सभी शिक्षक एवं कर्मचारी 30 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 7:45 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की प्रतिलिपि शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, मंडलीय अधिकारियों, जिलाधिकारियों तथा संबंधित विभागों को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया यह निर्णय प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें