मां शाकंभरी सैलाब त्रासदी पर मुख्यमंत्री का एक्शन, आज करेंगे ग्राउंड जीरो का दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। मां शाकंभरी क्षेत्र में हाल ही में आई सैलाब त्रासदी को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 3:30 बजे मां शाकंभरी सिद्धपीठ पहुंचेंगे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ प्रभावित श्रद्धालुओं से सीधे संवाद करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी लेंगे। सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान यदि राहत कार्यों में लापरवाही या प्रशासनिक स्तर पर कोई चूक सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें