संत राम बी.ए. का 38वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। संत राम बी.ए. जन चेतना समिति के तत्वावधान में हरिहर नगर, इंदिरा नगर में महान समाज सुधारक एवं जाति-पांति तोड़ो आंदोलन के प्रणेता संत राम बी.ए. का 38वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत राम बी.ए. के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समझदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सतीश चंद्र प्रजापति ने की।

 

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि संत राम बी.ए. केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जातिगत भेदभाव समाप्त करने तथा महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान एवं ‘जाति-पांति बंधन तोड़ा’ आंदोलन के माध्यम से किए गए क्रांतिकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित समिति सदस्यों ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्याम लाल प्रजापति, बलिराम प्रजापति, राम अचल प्रजापति, राम आधार सहित समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें