थाना गेट बना अखाड़ा: कटराबाजार थाने के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। जिले के कटराबाजार थाना परिसर के बाहर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने विवाद को लेकर थाने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के असरना गांव के कुछ लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्षों को बातचीत और समझौते के लिए थाने बुलाया गया था। आरोप है कि थाना गेट के बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो अचानक मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के लोग सड़क किनारे ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस ने मारपीट में शामिल कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें