परसपुर। सूत्रों के अनुसार आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा आज परसपुर में पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में यह मार्च आज शाम 4 बजे परसपुर आटा से राज पैलेस तक निकाला जाएगा।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है, जिसके विरोध में यह पैदल मार्च आयोजित किया जा रहा है।पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज






