भंभुआ में खाली प्लाट में मिली सप्ताह भर पुरानी सड़ी लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका,इलाके में दहशत

कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोंडा- लखनऊ हाईवे स्थित भंभुआ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रिटायर्ड पुलिसकर्मी के मकान के बगल स्थित खाली प्लाट में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव करीब सप्ताह भर पुराना बताया जा रहा है और पूरी तरह सड़ चुका है।

चेहरा विकृत, पहचान बनी चुनौती

कई दिनों से खुले में पड़ी लाश के कारण चेहरा पूरी तरह विकृत हो चुका है। इससे मृतक युवक की शिनाख्त पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस।

पुलिस अब जिले व आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि शव की पहचान हो सके। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।हाईवे पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर के बगल खाली प्लाट में लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों से भी पूंछताछ की जा रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें