जानकीनगर बमबाजी मामले में पुलिस मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकीनगर में हुई बमबाजी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी देवेंद्र श्रीवास्तव के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें अर्पित पांडे और एक बाल अपचारी शामिल है।

बताया जा रहा है कि जानकीनगर क्षेत्र में हुई बमबाजी की घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें