बहराइच में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष पाण्डेय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से नया आधार सेवा केंद्र की आईडी जारी करने के बदले घूस की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई से जिले के सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







