


कर्नलगंज, गोंडा।थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में संचालित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र प्रताप राय के कुशल नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध एवं एसिड अटैक जैसे अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय कुन्नू पूर्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबरों—112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता/घरेलू हिंसा) एवं 1930 (साइबर हेल्पलाइन)—के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया।
इस अभियान में कांस्टेबल अमित कुमार, महिला कांस्टेबल पारुल एवं महिला कांस्टेबल निधि वर्मा सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज






