खादी सेमिनार में बांटे जाएंगे मुफ्त टूल-किट, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार का अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 25 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 27 मार्च 2026 को जनपद गोण्डा में मंडल स्तरीय एक दिवसीय खादी सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जाएगी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में खादी के पर्यावरण अनुकूल, स्वदेशी एवं प्राकृतिक गुणों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न वर्गों को जागरूक किया जाएगा। इसमें खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, फैशन डिजाइनर एवं तकनीकी संस्थानों के लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को निःशुल्क पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन (टूल-किट) वितरित की जाएगी। यह वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में वेंकटाचार्य बलवंत, गोण्डा में किया जाएगा।

इसके साथ ही खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक खादी ग्रामोद्योग इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दिशा में ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा, जो अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रशासन ने जनपद के सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें