

गोण्डा, 19 मार्च 2026।
श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा में सत्र 2025-26 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन रहीं, जिन्होंने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह एवं सचिव उमेश शाह ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहना चाहिए, क्योंकि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज





