चगेरिया रेलवे गुमटी के पास संदिग्ध हालत में मिला शव, जरवल चीनी मिल के कर्मचारी की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनैलगंज/गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चांगेरिया स्थित रेलवे गुमटी के पास शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

मृतक की पहचान ग्राम पंचायत विवियपुर अवधूत नगर निवासी रविदत्त सिंह (58) पुत्र हौसला सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविदत्त सिंह जरवल चीनी मिल के लालेमऊ में कांटा बाबू के पद पर तैनात थे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत ट्रेन हादसे में हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें