श्रम से शिक्षा तक अभियान: यूपी सरकार की 21 योजनाओं से श्रमिक परिवारों और बच्चों को सहारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 17 सितम्बर 2025।प्रदेश सरकार ने श्रमिक परिवारों, महिलाओं और बच्चों के लिए एक साथ 21 कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया है। श्रम से शिक्षा तक अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही इन योजनाओं का उद्देश्य बाल श्रमिकों, अनाथ बच्चों, विधवाओं और मजदूर परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने सभी जिलाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में इन योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि पात्र परिवारों तक इसका लाभ पहुँच सके।

इन योजनाओं में बाल श्रमिक शिक्षा योजना, अटल आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मिशन वात्सल्य योजना, कन्या सुमंगला योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, कौशल विकास प्रशिक्षण योजना, निर्माण कामगार सहायता योजनाएँ, महात्मा गांधी पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित कुल 21 कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर और 181 महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाएँ भी महिलाओं और बच्चों को सीधी मदद उपलब्ध कराएंगी।

आयुक्त ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से समाज के सबसे कमजोर तबके तक सरकारी मदद पहुँचाई जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रह जाए। इन प्रयासों से श्रमिक परिवारों और जरूरतमंदों को शिक्षा, पोषण और सुरक्षा की गारंटी मिलेगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें