नगर पालिका परिषद के लोकप्रिय सदस्य साबिर मेंबर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनैलगंज/गोंडा, बुधवार।नगर पालिका परिषद के बहुचर्चित और हरदिल अज़ीज़ सदस्य साबिर मेंबर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को उनके भैरवनाथ मोहल्ला स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।

साबिर मेंबर कई बार भैरवनाथ वार्ड से नगर पालिका परिषद के सदस्य चुने गए थे। अपनी ईमानदारी, सादगी और कर्मठता के लिए वे जाने जाते थे। जनता के बीच उनकी सेवा भावना और सहज कार्यशैली ने उन्हें बेहद लोकप्रिय बना दिया था। बीते चुनाव में भी मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से अपना प्रतिनिधि चुना था।

बीमारी के चलते लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था और हाल ही में डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी। बुधवार को उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली

उनकी अंतिम यात्रा और दर्शन के लिए शहर के व्यापारी, समाजसेवी, स्थानीय लोग और नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद, अच्छन, वसीम अहमद, फहीम उर्फ पप्पू, सालिम, डॉ. रामतेज (सभासद), जमील राईनी (सभासद), इरफान (सभासद), परवेज (सभासद), तौकीर अहमद, इफ्तिखार अंसारी समेत कई अन्य लोग शामिल रहे।

साबिर मेंबर का निधन स्थानीय राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। नगर पालिका परिषद और उनके समर्थक उनकी ईमानदारी और सेवा भावना को लंबे समय तक याद करेंगे।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें