

महराजगंज रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के(जूनियर विंग और सीनियर विंग) समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि नायब तहसीलदार महराजगंज वंदना वर्मा, एस.एम.सी.सदस्य एन.एस.पी.एस.सलेथू सुशील पांडेय ,प्रधानाचार्य एन.एस.पी.एस. त्रिपुला एस.एल.प्रजापति उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत बैज एवं कैप के द्वारा किया गया। तहसीलदार वंदना वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पढाई के साथ खेल-कूद का महत्त्वं बताया।

समापन समारोह के दौरान प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए अपने उद्बोधन में खेलकूद की उपयोगिता बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल का भी अपना महत्व है।आज जिन विद्यार्थियों को पुरस्कार मिल रहे हैं, वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं, लेकिन जो विद्यार्थी इस बार पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। याद रखिए, आज का प्रयास ही कल की आपकी सफलता का आधार बनेगा।हमें यह समझना होगा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। शिक्षा हमारे मस्तिष्क का विकास करती है, जबकि खेल हमारे शरीर और व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है।हमारे विद्यालय का उद्देश्य अच्छे परीक्षा परिणाम देने के साथ ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है, जो शिक्षा, खेल, संस्कृति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकें।सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ अदिति शुक्ला,जैनब,अपर्णा सिंह,अवनी के स्वागत गीत के द्वारा हुआ।
तदोपरान्त वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण की श्रृंखला में (जूनियर-विंग) -लांग जंप(बॉयज) देवांश कश्यप रनर,आकाश यादव विनर। लांग जंप(गर्ल्स)- आयुषी यादव रनर,गुंजन विनर। चेयर रेस (बॉयज)- हर्षित सैनी रनर, अहम मौर्या विनर। चेयर रेस(गर्ल्स)उर्वशी यादव रनर, साक्षी यादव विनर। शॉटपुट (बॉयज)प्रांजल दीक्षित रनर, अभय प्रताप मौर्या विनर। चेस-साहित्य त्रिपाठी रनर, अभिनव विनर।कैरम-अक्षय कुमार रनर,दिव्यांशी मौर्या विनर रहे।
इसी क्रम में जूनियर ब्वायज खो-खो में रनर रहे (सुभाष हाउस) सामर्श,आकाश,आलोक ,अनिकेत,दिव्यांश,शिवम,सत्यम,युग,सूर्यकांत,कर्तव्य,राम तथा विनर रहे(विवेकानंद हाउस)अभिनव,अंश,पवन,प्रशांत,शाश्वत,भूपेंद्र,उत्कर्ष,अनंत,अखंड,आदित्य,वैदिक,शुभ रहें।
जूनियर गर्ल्स खो-खो में रनर (राधाकृष्णन हाउस)अनन्या,सफिया,आरोही,मान्वी,श्रेया,अनन्या,आस्था,आस्था अवस्थी,शुभी,आरुषि, शगुन,अपर्णा रही तथा विनर (विवेकानंद हाउस)-दीपांशी,जैनब,साक्षी,आयुषी,उर्वशी,शैली,पंखुड़ी, दिपाली,अर्चिता,मानी,ख्याति,संध्या रही
इसी क्रम में जूनियर ब्वायज कबड्डी रनर (राधा कृष्णन हाउस)काजेश,सत्यांश,अल – फहद ,रौनक,अमन,इन्द्रजीत, हरिओम,कृष गिरी, यशवी,आयुष,अंश,देवांश रहे तथा विनर (सुभाष हाउस) सामर्श,प्रांजल,सम्यक,अंश, दिव्यांश,आलोक,अमित, अभिषेक,दिव्यांश,अंश, अनिकेत,अनुभव रहे।
टग ऑफ वार जूनियर ब्वायज रनर (आजाद हाउस)कृष्णा, प्रिंशु,प्रिंस,अथर्व,भानु,असद, संदर्भ,ओमांश,सूर्यांश रहे तथा विनर (राधाकृष्णन हाउस)काजेश,रुद्राक्ष,इन्द्रजीत,यशवीर,देवांश,कृष गिरी,सत्यांश,रुद्र,राज रहें।
आयुषी,नित्या,उर्वशी,दीपिका,अनन्या, निहारिका,अर्पिता,साक्षी,पंखुड़ी,वेदिका,नारायणी के द्वारा मैशअप डांस प्रस्तुत किया गया।
पुरस्कार वितरण की श्रृंखला में सीनियर विंग में-लांग जंप(बॉयज)प्रवीण रनर,मो.जैद विनर |लांग जंप(गर्ल्स)-माही रनर,आस्था विनर| चेयर रेस (बॉयज)- अहम रनर,अथर्व विनर। चेयर रेस(गर्ल्स)- सुहानी रनर, दीपांशी विनर। शॉटपुट (बॉयज)-सनी रनर,आरुष विनर। शॉटपुट (गर्ल्स)-दृष्टि रनर,शालू विनर। चेस-रामेन्द्र रनर,रिशु विनर। कैरम-तनुश्री रनर,अंकुश विनर रहे।
खेलो के क्रम में खो-खो (सीनियर गर्ल्स)- रनर ( आजाद हाउस)-अंशिका,शिक्षा,श्रद्धा, शेजल,आस्था,शिखा,शालू, कर्णिका,यशी,सुहानी,साक्षी रही तथा विनर (सुभाष हाउस)-आस्था,संध्या,संध्या यादव,जानवी, काव्या,दीपांशी,सुहानी,माही, श्रेया,काजल,सिद्धि रही तथा खो-खो सीनियर ब्वायज रनर (सुभाष हाउस)अभिनव,आदर्श,हर्ष, रितेश,शौर्य,सतेंद्र,वैभव,हार्दिक,अभिषेक,आदित्य,राजवीर, उत्कर्ष थे विनर (विवेकानंद हाउस)- सौरभ,अंश,रामेन्द्र,अंकुश, अक्षय,रुद्रांश,भूपेंद्र,साहिल, वैभव,ऋतिक,आदर्श,अंशुमान रहे।
इसी श्रृंखला में सीनियर ब्वायज कबड्डी रनर( सुभाष हाउस)- मधुकर,साहित्य,दिव्या,आदित्य,तनय,शौर्य,अभिनव,श्रेयांश, रितेश सत्येंद्र रहे तथा विनर (विवेकानंद हाउस)आयुष,अंश,सौरभ, आदर्श,अश्वनी,भूपेंद्र,उत्कर्ष, कुनाल,हर्ष,शनि,सूर्यांश, उमंक रहें।इसी कडी में टग ऑफ वार सीनियर ब्वायज रनर(सुभाष हाउस ) अर्सलान,मधुकर,साहित्य, श्रेयांश,विमल,दिव्य,अभिषेक, ओम जायसवाल रहे तथा विनर (विवेकानंद हाउस)आयुष,अश्वनी,आरुष,सूर्यांश,रौनक,आदर्श,सरस,शनि,अभिषेक रहें।सभी विजेताओं व उप-विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण में चियर गर्ल्स रही।
कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य के द्वारा उप- विजेता टीम ‘विवेकानंद हाउस’ तथा विजेता टीम ‘सुभाष हाउस’ की घोषणा की गयी।
इस अवसर पर सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






