






महिला कल्याण विभाग द्वारा दूसरे दिन भी आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
गोण्डा, 03 सितम्बर 2025।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन परसपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पीसीपीएनडीटी एक्ट, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, सखी निवास, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देकर ही आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
सेंटर मैनेजर चेतना सिंह ने कहा कि केवल योजनाओं की जानकारी देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि यह समझाना भी जरूरी है कि महिलाएं उनसे कैसे लाभ उठा सकती हैं। जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य ने कहा कि सरकार की कई योजनाएं महिलाओं के हित में चल रही हैं, जिनका लाभ सही माध्यम से मिलना चाहिए। वहीं ज्योत्सना सिंह ने छात्राओं को 1098 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के महत्व से अवगत कराते हुए विषम परिस्थितियों में इसके उपयोग पर जोर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन नीलम सिंह, सुषमा पाल, अंजू वर्मा, प्रिया सिंह, ज्योति कुमार, आरती, नीलम शुक्ला, इन्द्र वर्मा सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज









