तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम बहादुरपुर में प्रशासन ने बाँटी राहत सामग्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 03 सितम्बर 2025।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशन में तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम बहादुरपुर में राहत सामग्री का वितरण किया गया। सरयू नदी के जलस्तर में हाल ही में हुई वृद्धि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति ने ग्रामीणों को प्रभावित किया, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत कार्य शुरू किए।

आज विशेष शिविर लगाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न, पीने का स्वच्छ पानी, दवाइयाँ, मच्छरदानी, सैनिटरी किट, जलरोधी तिरपाल और अन्य आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी तरबगंज, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार समेत राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और वितरण कार्य की निगरानी स्वयं की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि कोई भी जरूरतमंद परिवार सहायता से वंचित नहीं रहेगा।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रशासन हर प्रभावित व्यक्ति के साथ खड़ा है और किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें