उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान का जनपद गोण्डा का भ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 03 सितम्बर 2025।

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान दिनांक 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को जनपद गोण्डा का भ्रमण करेंगी। इस दौरान वे महिला स्वास्थ्य, कल्याण, शिक्षा एवं सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण व समीक्षा करेंगी।

कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष 12:15 बजे जिला महिला चिकित्सालय, गोण्डा का निरीक्षण करेंगी।

इसके उपरांत 13:15 बजे वे कन्या जन्मोत्सव/गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

13:30 बजे स्थानीय गेस्ट हाउस, गोण्डा में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों की समीक्षा भी पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं महिला थानाध्यक्ष के साथ की जाएगी।

अपराह्न 15:50 बजे डॉ. चौहान जिला महिला कारागार, गोण्डा का निरीक्षण करेंगी।

तत्पश्चात् 17:20 बजे वे ग्रामीण विकास समिति, चारू गोण्डा द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगी।

इस भ्रमण का उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना, उनकी समस्याओं का संज्ञान लेना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें