कृष्ण जन्मोत्सव पर बृहद गोसंरक्षण केंद्र वीरवा बभनी में गो पूजन कार्यक्रम संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। उत्तर प्रदेश शासन तथा जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार आज बृहद गोसंरक्षण केंद्र वीरवा बभनी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गो पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरागत विधि-विधान से गो पूजन कर गौ-सेवा एवं संरक्षण के महत्व पर बल दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी झंझरी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित अनेक गणमान्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी गौ संरक्षण केंद्रों में गो पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें खंड विकास अधिकारी, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी तथा पशु औषधक के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

प्रशासन ने इस अवसर पर गौ-सेवा को समाज की सांस्कृतिक एवं धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे प्रेरित होने का आह्वान किया।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें