गोंडा को मिली नई जिलाधिकारी, नेहा शर्मा का हुआ स्थानांतरण, प्रियंका निरंजन संभालेंगी कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा, उत्तर प्रदेश | 29 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए गोंडा सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। गोंडा में पिछले ढाई वर्षों से सेवा दे रहीं जिलाधिकारी नेहा शर्मा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब प्रियंका निरंजन को गोंडा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रियंका निरंजन इससे पहले मिर्जापुर की जिलाधिकारी थीं और अब वे गोंडा की कमान संभालेंगी। वहीं, नेहा शर्मा को शासन ने प्रभारी महानिरीक्षक, निबंधन के पद पर नियुक्त किया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में गोंडा के अलावा ललितपुर, बहराइच, गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, कानपुर देहात सहित कई अन्य जनपदों के जिलाधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

प्रमुख स्थानांतरण सूची में शामिल अधिकारी:

  • श्रीमती मोनिका रानी – जिलाधिकारी, बहराइच
  • श्री गौरव दयाल – मंडलायुक्त, अयोध्या
  • श्री दीपक मीणा – जिलाधिकारी, गाजियाबाद
  • श्री रवीन्द्र कुमार मंदर – जिलाधिकारी, प्रयागराज
  • श्री मनीष कुमार वर्मा – जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
  • श्रीमती मेधा रूपम – जिलाधिकारी, कासगंज
  • श्री आलोक सिंह – जिलाधिकारी, कानपुर देहात
  • श्री अक्षय त्रिपाठी – जिलाधिकारी, ललितपुर

 

श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या, श्रीमती मिनिष्ती एस., डा० सारिका मोहन और कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी शासन ने नए दायित्व सौंपे हैं।

इस तबादले को आगामी प्रशासनिक कार्यों को सुचारू और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गोंडा की जनता ने ढाई वर्षों तक सेवा देने वाली नेहा शर्मा को उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है और नई जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से विकास और पारदर्शिता की नई उम्मीदें जताई हैं।

 

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें