गुरुग्राम, 12 मार्च। वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (WCTM) में आयोजित “जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट” बॉलीवुड के मशहूर गायक पद्मश्री सोनू निगम की धमाकेदार प्रस्तुति से यादगार बन गई।
कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि सोनू निगम की सुरीली आवाज और दमदार परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। एम.सी.ए, एम.बी.ए, एम.टेक, बी.टेक, बी.बी.ए, बी.सी.ए और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों ने तालियों से उनका भव्य स्वागत किया।
शानदार प्रस्तुति और विद्यार्थियों का उत्साह
करीब दो घंटे की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सोनू निगम ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों से समां बांधा, जिससे छात्र और स्टाफ झूमने पर मजबूर हो गए।
कॉलेज प्रबंधन की सोच और विजन
कॉलेज के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से यो यो हनी सिंह, इक्का सिंह, बोहेमिया, मोहित चौहान, गिप्पी ग्रेवाल, परमीश वर्मा और बी प्राक जैसे बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों को पहले भी बुलाया जा चुका है।
WCTM: प्लेसमेंट और शिक्षा में अग्रणी
➡️ वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से संबद्ध है और AICTE, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित है।
➡️ रोबोटिक्स, AI & ML, डेटा साइंस, मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग जैसे इंडस्ट्री-ड्रिवन कोर्सेस सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है।
➡️ टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वे में गुरुग्राम का नंबर 1 प्लेसमेंट कॉलेज घोषित किया गया है।
➡️ अग्रणी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए कॉलेज आती हैं, जिससे छात्रों को शानदार करियर अवसर मिलते हैं।
