स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, अवनीश सिंह का जोरदार स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान स्नातक एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह के महराजगंज ब्लॉक सभागार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के नेतृत्व में किया गया।

कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संपर्क अभियान तेज करने का किया आह्वान

स्वागत समारोह में भाजपा पदाधिकारियों, सभासदों और कार्यकर्ताओं ने अवनीश सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने और अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने की बात कही।

भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश सिंह ने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनना और उन्हें संबंधित मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम संयोजक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं तक प्रत्याशी की प्राथमिकताओं और पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी ने कहा कि चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने और उन्हें मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, बछरावां विधानसभा स्नातक एमएलसी संयोजक राजेन्द्र मौर्य, सुनील मौर्य, विजय धीमान, सूर्य प्रकाश वर्मा, नूरुल हसन, राम कुमार, विनीत वैश्य, जमुना पासवान, मुस्ताक, दिनेश त्यागी, धर्मेन्द्र वर्मा, पियूष साहू, चंदन मौर्य, सुशील सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें