गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यालय, तहसील और थाने में हुए कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महराजगंज में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेश कुमार अवस्थी ने ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय के विज्ञान प्रमुख आचार्य विचित्र त्रिपाठी ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। आचार्य राकेश मिश्रा एवं अम्बरीश त्रिपाठी ने भी प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

तहसील महराजगंज में एसडीएम आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एसडीएम आयुष अग्रवाल ने उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया।

वहीं कोतवाली महराजगंज में थाना प्रभारी जगदीश यादव के नेतृत्व में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को याद किया। थाना प्रभारी ने सत्य, अहिंसा, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया।

विद्यालय में प्रधानाचार्य रमेश कुमार अवस्थी ने विद्यार्थियों से सत्य एवं अहिंसा के मूलमंत्र को जीवन में अपनाने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के आचार्य-आचार्या एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें