महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र के मऊ गर्वी गांव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी डैडीबम कांवड़िया संघ की ओर से देवघर दर्शन के उपरांत मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और देर रात तक भंडारा अनवरत चलता रहा।

भंडारे के दौरान डीजे पर बज रहे भक्तिमय भजनों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण करने को लेकर खासा उत्साह रहा। आयोजन की खास बात यह रही कि श्रद्धालुओं को पारंपरिक रूप से हरे पत्तल में प्रसाद परोसा गया, जिससे धार्मिक आयोजन में भारतीय संस्कृति और सादगी की झलक देखने को मिली।आयोजकों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक करीब 10 हजार शिवभक्त प्रसाद ग्रहण कर चुके थे, जबकि श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी था। आयोजकों ने बताया कि भंडारा देर रात तक प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा।
जनप्रतिनिधियों ने की सेवा
भंडारे में प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस जिला सचिव अंजली रावत, उनके पति अनिल रावत, प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, अमरेश कुमार अवस्थी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर आयोजन की सराहना की और सेवा कार्य में सहभागिता की।
सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं। शिवभक्तों की सेवा और उनके लिए प्रसाद की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने डैडीबम कांवड़िया संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आयोजन के लिए बधाई दी।
जिला पंचायत सदस्य अंजली रावत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, सहयोग और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह ने भंडारे को क्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। अमरेश कुमार अवस्थी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा का अवसर सौभाग्य की बात है।
कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्था
भंडारे की व्यवस्था में विनोद तिवारी, श्यामलाल बाजपेई, बब्बू बाजपेई, नीतू द्विवेदी, चुन्नी द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, सोनू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने में जुटे रहे। वहीं छोटे तिवारी, पवन तिवारी सहित उनकी टीम ने प्रसादी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डैडीबम कांवड़िया संघ के अध्यक्ष मुकेश तिवारी और सूरज मिश्रा अतिथियों व श्रद्धालुओं की आवभगत तथा व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
संघ अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि डैडीबम कांवड़िया संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष देवघर दर्शन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य शिवभक्तों की सेवा के साथ ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।
इस अवसर पर राम केदार रावत, कांग्रेस नेता हौसिला प्रसाद तिवारी, भरत मिश्रा, राजेश सिंह, पन्ना सिंह, लवलेश कुमार पाण्डेय, रामू शुक्ला, सर्वेश अवस्थी एडवोकेट, अभिषेक त्रिपाठी, रीतेश द्विवेदी, राजकुमार शर्मा, जीतू पंडित, सोमू, कांग्रेस नेता प्रिंसू वैश्य, युवा पत्रकार सत्य प्रकाश मिश्रा, रमेश सिंह, दीपक सिंह, शुभम सिंह, लल्लन तिवारी, अमूल तिवारी, शिवम पाण्डेय एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं शिवभक्त मौजूद रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







