महराजगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों को मिल रही गति, 1.95 करोड़ से बनेगा आधुनिक बारात घर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रीन बेल्ट, फुहारा, दुकानें, पार्किंग समेत आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस।

महराजगंज/रायबरेली। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महराजगंज नगर पंचायत में विकास कार्य कराए जाने का दावा किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष सरला साहू और उनके प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू के अनुसार नगर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं को लेकर लगातार कार्य कराए जा रहे हैं।नगर के रायबरेली रोड स्थित मेला मैदान में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब एक करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से आधुनिक बारात घर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य जल निगम की अधिकृत संस्था सी एंड डी एस द्वारा कराया जा रहा है। नगर पंचायत की प्रमुख विकास परियोजनाओं में शामिल इस बारात घर से स्थानीय लोगों को वैवाहिक और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रभात साहू के मुताबिक बारात घर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। परिसर के चारों ओर ग्रीन बेल्ट, बीच में फुहारा, दोनों तरफ दुकानें, पार्किंग, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके साथ ही परिसर में एडवरटाइजिंग डिस्प्ले के लिए एलसीडी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़क, अंत्येष्टि स्थल, एमआरएफ सेंटर, प्रधानमंत्री आवास, पक्की एवं कवर्ड नालियां, नाला निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और आरओ प्लांट समेत कई विकास कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई है। नगर अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि का कहना है कि इन कार्यों का उद्देश्य नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना ह

अध्यक्ष सरला साहू और प्रभात साहू ने बताया कि नगर के विकास को लेकर उन्होंने पूर्व विधायक रामलाल अकेला के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उनके अनुसार मुख्यमंत्री की ओर से महराजगंज नगर पंचायत के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद शासन स्तर से मिलने वाली योजनाओं के माध्यम से नगर में विकास कार्यों को गति मिली।प्रभात साहू ने कहा कि उनका प्रयास है कि नगर के अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और महराजगंज में सड़क, जल निकासी, प्रकाश, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो।

फिलहाल निर्माणाधीन आधुनिक बारात घर को लेकर नगरवासियों में उत्सुकता है। परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थल वैवाहिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें