गोंडा मेगोंडा। जिले में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, 17 वर्षीय सुधा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित किया है। साथ ही पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







