कर्नलगंज, गोंडा। कर्नलगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग से लगभग दो किलोमीटर दूर जरवल की ओर जाने वाली रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना रेलवे अधिकारियों द्वारा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्नलगंज भिजवाया गया। बाद में मृतक की पहचान जीवनलाल पुत्र जटाशंकर शुक्ला, निवासी ग्राम अतरौलिया रामगढ़, तहसील कर्नलगंज के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







