
कर्नलगंज, गोंडा। कर्नलगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग से लगभग दो किलोमीटर दूर जरवल की ओर जाने वाली रेल पटरी पर एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना रेलवे अधिकारियों द्वारा पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्नलगंज भिजवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






