गोंडा जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल के पुत्र अनोखे लाल के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








