देवीपाटन मंडल के विकास का रोडमैप लेकर मुख्यमंत्री से मिलीं आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृषि, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तुत किया विजन प्लान, सीएम योगी ने की सराहना

गोण्डा, 22 मई। देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर मंडल के समग्र विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा देवीपाटन मंडल के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जनपदों की प्रमुख चुनौतियों, संभावनाओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही मंडल के विकास हेतु तैयार विजन डॉक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए इसे जल्द लागू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बहराइच का ओडीओपी उत्पाद भी भेंट किया।

मुलाकात के दौरान आयुक्त ने बताया कि देवीपाटन मंडल कृषि, धार्मिक पर्यटन, वन एवं प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्रों में योजनाबद्ध कार्य कर मंडल को प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में विकसित किया जा सकता है।उन्होंने गोण्डा, श्रावस्ती और बलरामपुर में धार्मिक एवं बौद्ध पर्यटन की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क और होटल विकास के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की योजना रखी। वहीं बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गई।आयुक्त ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की सराहना करते हुए मंडल के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप देवीपाटन मंडल को विकास, सुशासन, रोजगार, पर्यटन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें