महंगाई के विरोध में निकाले जाने वाले पैदल मार्च को प्रशासन ने रोका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बैलगाड़ी पर सवार होकर निकलने वाले थे सपा नेता दिग्विजय सिंह, समर्थकों में दिखा आक्रोश

परसपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार शाम आयोजित किए जाने वाले पैदल मार्च को प्रशासन ने समय से पहले ही रोक दिया। जानकारी के अनुसार, सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में शाम 4 बजे परसपुर आटा से राज पैलेस तक पैदल मार्च निकाला जाना था। कार्यक्रम के बाद राज पैलेस पहुंचकर पेट्रोल, सोना-चांदी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी थी।

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर मार्च शुरू करने ही वाले थे कि मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली निकालने की अनुमति नहीं दी और कार्यक्रम को रोक दिया।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन पहले से मौजूद थे। आयोजकों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है और इसी के विरोध में शांतिपूर्ण पैदल मार्च आयोजित किया गया था। प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें