कल आएगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट, शाम 4 बजे होगा घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। परिषद द्वारा परीक्षा परिणाम कल यानी 23 अप्रैल को सायं 4:00 बजे घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी अपना परीक्षाफल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।गौरतलब है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो जाएगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें