कर्नलगंज-कटरा रोड पर शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य, लोगों को मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा। कर्नलगंज-कटरा रोड पर जर्जर सड़क और जानलेवा गड्ढों को लेकर लगातार प्रकाशित खबरों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सड़क मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।शहीद मर्द मजार के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। लेकिन जब इस मुद्दे को मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाया गया, तब संबंधित विभाग हरकत में आया और मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक सवारों समेत अन्य वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सड़क पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी आवाज अब जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच सकी है, जिससे समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें