वजीरगंज, गोंडा। कस्बे के श्री दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव ने इस बार मिसाल कायम कर दी। पूरे चुनाव में न कोई विवाद, न कोई टकराव—बल्कि सौहार्द और एकजुटता के साथ सभी पदों पर सर्वसम्मति बन गई। नतीजा यह रहा कि कई पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए।
इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत रही कि श्रीमती राजकुमारी को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रबंधक चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षक, कर्मचारी, समिति सदस्य और क्षेत्रीय लोग सभी ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया।
अन्य पदों पर भी मजबूत टीम सामने आई है, जिसमें शैलेश कौशल, मंजू, विश्राम सागर कौशल, वीरेंद्र कुमार कौशल, हरीश कुमार कौशल और राजेंद्र सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं समिति के सदस्य के रूप में गीता, संतोष देवी गुप्ता और सत्यनारायण शर्मा का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, अनुशासन को सुदृढ़ करने और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
चुनाव संपन्न होते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने जीत का जश्न मनाया और सभी विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में इस शांतिपूर्ण और सर्वसम्मत चुनाव की चर्चा जोरों पर है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज





