
गोंडा/तरबगंज।स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ प्रशासन द्वारा परसदा, तरबगंज क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्कूल वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज़ और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।
जांच अभियान के तहत वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, स्पीड गवर्नर, जीपीएस सिस्टम सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़े जरूरी कागजात भी चेक किए गए।एआरटीओ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की गई।अधिकारियों ने वाहन संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करें, जिससे बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके। इस अभियान से क्षेत्र में वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया और जागरूकता भी बढ़ी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








