

कर्नलगंज, गोण्डा (02 अप्रैल 2026):थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र प्रताप राय के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। मौर्य नगर चौराहे पर विशेष रूप से महिलाओं, बालिकाओं एवं आम नागरिकों को एकत्रित कर उन्हें मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान टीम ने छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक जैसे अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही प्रत्येक थाने पर स्थापित “मिशन शक्ति केंद्र” की जानकारी भी दी गई।
पुलिस टीम ने सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता/घरेलू हिंसा) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में भी लोगों को अवगत कराया।
इस अभियान में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव, कांस्टेबल अमित कुमार, महिला कांस्टेबल पारुल एवं महिला कांस्टेबल निधि वर्मा सहित मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज





