


गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें साइकिल सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पचमरी निवासी हरिशंकर (38) पुत्र छोटेलाल अपनी पत्नी प्रीती (35) के साथ दवा लेने बाजार आ रहे थे। जैसे ही वे मसौलिया मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार सनीद्योल पुत्र चंदर निवासी ढेमा ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हरिशंकर को हाथ, पैर व सीने में चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी प्रीती के सिर में गंभीर चोट के साथ हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाईक सवार नशे में था,जो तेज रफ्तार में होने से साईकिल सवार दंपत्ति से टकरा गया, जिससे हादसा हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद बाइक सवार सनीद्योल भी गिरकर घायल हो गया, जिसके हाथ और पैर व चेहरे पर चोटें आई हैं। उसका उपचार सीएचसी कर्नलगंज में चल रहा है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज




