कर्नलगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

दिनांक 26 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र प्रताप राय के नेतृत्व में एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम ने कर्नलगंज स्थित प्रसिद्ध बाबा बटोरा धाम में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित किया। इस दौरान उन्हें छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक जैसे अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देते हुए महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (घरेलू हिंसा सहायता) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं ने जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें