
गोण्डा (कर्नलगंज)। क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता के० डी० सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके बड़े सुपुत्र अखण्ड प्रताप सिंह को केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में स्नातकोत्तर हिन्दी (एम.ए.) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “हिमांचल राजभाषा सम्मान” से सम्मानित किया गया है। वहीं छोटे सुपुत्र अक्षय प्रताप सिंह को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा “सामाजिक कार्य” में उत्कृष्ट योगदान के लिए हाल ही में सम्मानित किया गया है।

दोनों पुत्रों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। साथ ही श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज परिवार तथा अधिवक्ता समाज में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
के० डी० सिंह ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पुत्रों की उपलब्धियों पर गर्व है और वे आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज व देश का नाम रोशन करेंगे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







