कर्नलगंज–कटरा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बना गहरा गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है। करीब 5 फीट चौड़ा और 2 फीट गहरा यह गड्ढा लंबे समय से बना है, लेकिन लोक निर्माण विभाग और रेलवे ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस है। रात और बारिश में यहां से गुजरना बेहद खतरनाक हो जाता है।
‘मोटर व्हीकल एक्ट, 1988’ के तहत खराब सड़कों के कारण होने वाले हादसों में संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय हो सकती है। लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







